मैं अपने घर में थी जब मैंने ‘अपराध और दंड’ पढ़ी थी और घर छोड़ते ही मैंने ‘चित्रलेखा’ पढ़ना शुरू किया था। बहुत कोशिश के बाद भी मैं ‘अपराध और दंड’ को छोड़ नहीं पाई। मैंने उसे अपने बैग में रख लिया। बीच-बीच में ‘चित्रलेखा’ पढ़ते हुए मैं ‘अपराध और दंड’ के कुछ हिस्सों को टटोलने लगती। और तब कुछ अलग पढ़ने का मन करता, और लगता कि काश अगर चित्रलेखा एक ख़त रस्कोलनिकोव को लिख दे तो मैं इस वक़्त उस ख़त को पढ़ना चाहूँगी। मैं उस पुल पर देर तक टहलना चाहती थी जिससे ये दो अलग दुनिया जुड़ सकती थीं।
About the Author
मानव कौल के लिए लेखन आनंद की यात्रा रहा है। मानव ने लिखने के समय में ख़ुद को सबसे ज़्यादा सुरक्षित महसूस किया है। मानव ने लिखने की शुरुआत 20 साल पहले की थी। शुरुआत कविता से हुई। बीते 5 सालों में मानव ने बहुत सघन लेखन किया है, जो आठ किताबों—‘ठीक तुम्हारे पीछे’, ‘प्रेम कबूतर’, ‘तुम्हारे बारे में’, ‘बहुत दूर, कितना दूर होता है’, ‘चलता-फिरता प्रेत’, ‘अंतिमा’, ‘कर्ता ने कर्म से’ और ‘शर्ट का तीसरा बटन’ के रूप में पाठकों के दिल में घर चुका है।
Product details
- Publisher : Hind Yugm
- ISBN-10 : 9392820321
- ISBN-13 : 978-9392820328
- Language : Hindi
- Pagea : 240
- Binding : Paperback



Reviews
There are no reviews yet.